NEW Prabhat Khabar
Wed 15 Jul 2026 07:17:35 AM
भारत-नेपाल सीमा पर चीनी पासपोर्ट के साथ अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, हर एंगल से जांच में जुटीं एजेंसियां
SUMMARY
आरोपी की पहचान अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी जॉर्डन ब्राउन के रूप में हुई है. उसे शनिवार (11 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में गिरफ्तार किया गया. उसके पास से मिले चीनी पासपोर्ट और अन्य संदिग्ध दस्तावेजों को देखते हुए कई केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में जॉर्डन ब्राउन के किसी संदिग्ध या देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं.